गभाना नगर पंचायत अलीगढ़ जनपद में ही नहीं, पूरे प्रदेश में होगी अव्वल साबित – जयवीर सिंह
-कटरा स्थित नगर पंचायत के नवीन भवन का बरौली विधायक ने किया लोकार्पण
-विधायक ने युवाओं के लिए ओपन जिम बनाने के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की
गभाना। कटरा मोड़ स्थित नगर पंचायत के नवीन भवन का सोमवार को बरौली विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के साथ शिलापट्टिका का अनावरण कर फीता काट कर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने बरौली विधानसभा में हमेशा बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि गभाना नगर पंचायत के विकास कार्यों को कराने में धन की कमी आड़े नहीं दी जाएगी। गभाना नगर पंचायत अलीगढ़ जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक पहचान पाएगी। उन्होंने युवाओं के लिए ओपन जिम खोलने के लिए 20 लाख रुपये अपने विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने मौजूदा लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए लोगों से योजानाओं का लाभ उठाने की अपील की।
चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने कहा उनकी मुख्य प्राथमिकता पूरी नगर पंचायत में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही युवाओं के लिए खेल मैदान बनवाना है। उन्होंने कहा कि वह आगामी पांच वर्षों में बिना किसी भेद भाव पूरी नगर पंचायत में विकास की गंगा बहाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगे। इस दौरान नवीन भवन में पहली बोर्ड की बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाए गए। चेयमैन व अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार शर्मा ने अतिथियों का फूलमाला पहना कर व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विधायक श्री सिंह ने नवनिर्वाचित सभासदों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ईओ दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह, जिपं सदस्य संजय सिंह संजू, कुंवर उमेश कुमार सिंह, डा. भीष्मपाल सिंह, श्यामबाबू शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख यशपाल माहौर, धर्मेंद्र ठाकुर, भ्रगुराज सिंह, सतवीर सिंह, प्रवेंद्र सिंह राना, रंजीत सिंह, अनिल प्रधान, प्रमोद प्रधान, प्रशांत सारस्वत, हरीश माहेश्वरी, स्नेहलता चौहान, कामिनी सुमन, भुवनेश गाेयल, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार माहौर, देवव्रत सिंह चौहान, शरद कुमार सिंह, पवन सिंह, रामकुमार सिंह, अभय सिंह, ओमवीर मोची, विक्रम सिंह, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।