रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

Exposure: ताई कहने वाले युवक ने कुंडल लूटने के विरोध में महिला के साथ किया था दुष्कर्म का प्रयास

– थाना लोधा के एक गांव में आठ दिन पूर्व अर्द्धनग्न बेहोशी की हालत में मिली थी महिला

– परिजनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की जताई थी आशंका

अलीगढ़। थाना लोधा क्षेत्र के एक गांव में आठ दिन पूर्व खेतों में अर्द्धनग्न हालत में महिला के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। आरोपी महिला को ताई बोलता था और कुंडल लूटने का विरोध करने पर में दुष्कर्म करने का प्रयास करते हुए बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया था। बाद में आरोपी ग्रामीणों के साथ महिला को तलाश करने का झूठा नाटक करता रहा जिससे किसी को उस पर शक न हो।

यह था पूरा मामला

लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 जून शाम को एक महिला मूंग के खेतों में अर्द्धनग्न बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली थी। पीड़िता के पति ने बताया था कि वह मोटर बाइंडिंग की दुकान चलाता है। घटना के दिन वह सुबह दुकान पर गया था, जबकि उसकी पत्नी खेतों पर मूंग तोड़ने के लिए गई थी। पत्नी शाम को साढ़े छह बजे तक घर नहीं पहुंची। आस-पड़ौस के लोगों ने पशुओं को चारा डालने के साथ ही उसे फोन से पत्नी के न आने की जानकारी दी। जानकारी पर वह घर पहुंचा आैर अन्य लोगों के साथ पत्नी की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद जब वह पास के खेतों में पहुंचा जहां पर पत्नी लहुलुहान और अर्द्धनग्न हालत में बेहोश पड़ी मिली। परिजनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप भी लगाया था।

कुंडल देख हुई नीयत खराब

सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने बताया कि मामले में पुलिस ने गांव के ही सुभाष शर्मा पुत्र राजवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह शराब पीकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में खेतों पर काम करते हुए उसे पीड़िता मिल गई। जिसे वह पहले से जानता था और ताई कहकर बुलाता था। उसने पीड़िता को घर चलने के लिए बोला था तो वह उसके साथ घर जाने लगी। उसे रुपयों की जरूरत थी, तो पीड़िता के कुंडल देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने महिला के कुंडल छीनने का प्रयास किया तो उसने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। खुद के पकड़े जाने के डर से उसने अपने गमछे से उसका गला व मुंह दबा दिया और खींचते हुए खेत में ले गया। जहां पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। महिला के बेहोश हो जाने पर उसे मरा हुआ समझकर उसके कानों के कुंडल उताकर घर चला गया।

पुलिस की गतिविधियों पर रखी नजर

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने बताया कि घटना के बाद वह लोगों के साथ महिला को तलाश करने का झूठा नाटक करता रहा, ताकि किसी को उस पर कोई शक न हो। बाद में आरोपी ने देहलीगेट क्षेत्र में 9 हजार में लूटे गए कुंडल बेच दिए, जिसमें से उसने एक हजार रुपये खर्च भी कर दिए। आरोपी ने बताया कि वह चुपचाप पुलिस की गतिविधियों को देखता रहा।

वर्जन

सीओ सुमन कनौजिया ने बताया कि ग्रामीणों को आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों को संदेह जताया था। जिसके बाद आरोपी पर नजर रखी जा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने वारदात को कबूल किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा व घटना के दिन पहने गए कपड़ों को बरामद किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!