रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रेलवे का तांबा चोरी करने वाले चार आरोपियों को पकड़ा

अलीगढ़। आरपीएफ पोस्ट क्राइम विंग की टीम ने रेलवे से तांबा और अन्य उपकरण चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गैंग का खुलासा किया गया है। आरोपी रात में खड़ी गाड़ियों से तांबा और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। आरपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार व चोरी किया गया रेलवे का सामान बरामद किया है।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि 12 जून की रात को 1 बजे आरपीएफ को सूचना मिली कि मथुरा बाईपास के पास अज्ञात चोरों ने एटी के नट बोल्ट खोलकर उसे रस्सी से गिरा लिया और फिर उसमें से तांबा चोरी कर लिया। जिसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरपीएफ लगातार मामले की छानबीन कर रही थी। सीसीटीवी कैमरे तलाशे जा रहे थे। जिसके जरिए आरोपियों की पहचान की गई और पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी करके मथुरा बाईपास रेलवे लाइन के पास से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी के पास पहुंची, जहां से सारा माल बरामद किया गया है। आरपीएफ के इस खुलासे में पुलिस कंट्रोल रूम की सीसीटीवी विंग ने भी उनकी मदद की। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम नीरज पुत्र शिवचरण, दिलीप उर्फ बॉबी पुत्र खजान सिंह निवासीगण निवासी दीपपुर थाना विजयगढ़, अरुण कश्यप पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी चाऊपुर थाना जवां व कबाड़ी ने अपना नाम शमी खां पुत्र नत्थे खां निवासी नई काॅलौनी, हनुमान मन्दिर के पास जवां बताया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार व चोरी का समान बरामद हुआ है। आरोपियों लंबे समय से रेलवे को क्षति पहुंचाने का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम में एसआर्इ अमित चौधरी, एसआई धीरज चौधरी, एएसआई रनवीर सिंह, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह, क्राइम विंग के एएसआई भारत भूषण, सचिन समेत आरपीएफ की टीम शामिल रही।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!