रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रक से टकराई मैक्स पिकअप, दो युवक व 40 बकरों की हुई मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर सिमरौठी के पास हुआ हादसा

जट्टारी। टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर 53 पॉइंट के गांव सिमरौठी पर शुक्रवार देर रात्रि में बकरों से भरी मैक्स गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मैक्स चालक समेत दो लोगों के आलाव 40 बकरों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी के थाना कुरावली के मोहल्ला कानूनगोयन निवासी कन्हैया पुत्र हरीशंकर, दिलीप पुत्र रोधेश्याम शुक्रवार रात्रि में अपने अन्य चार साथियों के साथ मैक्स गाड़ी में करीब 104 बकरे लादकर दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। तभी यमुना एक्सप्रेस वे पर 53 पॉइंट पर गांव सिमरौठी के समीप पहुंचे तभी सड़क पर खड़े आलू से भरे ट्रक से उनकी गाड़ी की जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में मैक्स सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चाली बकरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने 28 वर्षीय चालक कन्हैया व 28 वर्षीय दिलीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं साथी दिनेश पुत्र चुन्नीलाल, अर्जुन पुत्र राधेश्याम, आफताब निवासीगण कुरावली का उपचार जारी है। उधर हादसे की जानकारी पाकर परिजन भी अलीगढ़ पहुंच गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

———-

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!