रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सैक्स रैकेट की तीन महिला समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

– हाईवे महरावल मोड़ स्थित होटल पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने की थी छापेमारी कार्रवाई

– तीन महिला समेत पांच लोगों को किया था गिरफ्तार, कमरों से मिला था आपत्तिजनक सामान

गभाना। थाना क्षेत्र में हाईवे महरावल  मोड़ के पास एक होटल में चल रहे देह व्यापार का शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी के दौरान भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मौके से होटल स्वामी, तीन महिलाएं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को कमरों से आपत्तिजनक सामान व सेक्स बर्धक दवाएं बरामद हुई थी। पुलिस ने शनिवार को तीन महिला व दो युवकों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

गोपनीय सूचना पर सीओ के नेतृत्व में की गई थी छापेमारी

शुक्रवार दोपहर को गोपनीय सूचना पर सीओ सुमन कनौजिया, नायब तहसीलदार कोल प्रवेश कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने हाईवे पर महरावल पुल के पास होटल राज रेजीडेंसी (OYO) में छापेमार कार्रवाई की गई। जहां पर उन्हें सूचना सही मिली। पुलिस ने वहां मौजूद सेक्स रेकेट में शामिल तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ लिया था। वहीं कमरों की तलाशी की गई तो वहां से पांच मोबाइल फोन, आधार कार्ड, 1500 रुपये के अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुए तथा सेक्स बर्धक दवाएं बरामद हुई थी।

पश्चिम बंगाल की है दो महिलाएं

सीओ सुमन कनौजिया ने बताया कि छापेमारी के दौरान होटल स्वामी सुनील कुमार निवासी इंदिरा नगर खैर बाईपास रोड, देहलीगेट एवं विपुल निवासी फायर बिग्रेड कॉलोनी, बन्नादेवी समेत तीन महिलाओं को पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़ी गई दो महिलाओं ने खुद को पश्चिम बंगाल की तथा एक महिला ने खुद को शाहजहांपुर का बताया था।

फरार मैनेजर की तलाश जारी

सीओ ने अनुसार होटल स्वामी सुनील कुमार की शह पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए पांचों लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। फरार होटल मैनेजर जैनी उर्फ गोलू निवासी सासनीगेट की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!