रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, साथियों ने वीडियो, ऑडियाे किया वायरल

– पुलिस ने एक युवती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला। इस दौरान युवक के अन्य साथियों ने किशोरी की अश्लील वीडियो व ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले की जानकारी परिजनों को हुई तब थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने एक युवती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कपड़ा दिखाने के बहाने किशोरी को घर ले गई युवती

क्षेत्र एक गांव के युवक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बीती 14 जून की दोपहर में गांव की ही ममता घर पर आ गई और उसकी 15 वर्षीय बेटी को कपड़े दिखाने के बहाने अपने घर बुला ले गई। ममता उसकी बेटी को कमरे में बंद कर चली गई। कमरे में पहले से ही गांव का भूपेंद्र मौजूद था। जहां पर भूपेंद्र ने बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला। तभी वहां पर गांव के सुशील कुमार उर्फ रिंकू, ओमपाल व टिंकू आदि आ गए और बेटी की अश्लील वीडियो व ऑडियो बना ली। सभी आरोपी बेटी को घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। जैसे-तैसे बेटी आरोपियों से बचकर घर पहुंची। बेटी ने आरोपियों द्वारा दी गई धमकी के डर से किसी को कुछ न बताया, और गुमशुम रहने लगी।



परिजनों को ऑडियों मिलने से हुई जानकारी

आरोपियों ने किशोरी की बनाई ऑडियो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब ऑडियो पीड़िता के परिजनों तक पहुंची। परिजनों ने किशोरी से हकीकत पूछी तो उसने रोते हुए आप बीती सारी घटना परिजनों को बताई। जिस पर परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। परिजन ने पीड़िता साथ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।

एक युवती समेत पांच लोगों को भेजा जेल

इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं मुकदजा दर्ज करने के साथ ही पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। मामले में आरोपी ममता, भूपेंद्र, सुशील कुमार उर्फ रिंकू, ओमपाल व टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!