किसान पुत्र ने अनोखे तरीके से मनाया योग दिवस
इगलास। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय किसान यूनियन अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने अपने खेत के लिए फावड़े से नाली छीलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने योग दिवस पर दिखावा करने वालों से कहा कि यदि वास्तविक शरीर को स्वस्थ रखना है तो चारा काटकर, फावड़ा चला कर योग दिवस मनाए। यह सुविधा आपके पास नहीं है तो किसी गरीब किसान के घर सुबह-सुबह जाओगे तो यह सभी सुविधाएं मिलेंगी। देश के अन्नदाता का आपके द्वारा सहयोग भी होगा। आपका शरीर स्वस्थ रहेगा साथ ही किसान की दुआएं भी मिलेंगी।