गभाना। नौ वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को तहसील क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान योग गुरुओं ने लोगों को योगासनों व प्रणायाम का अभ्यास कराते हुए नित्य योग कर बीमारियों को दूर भगाने का संकल्प दिलाया।
नगर के शारदा मैरिज होम में नगर पंचायत गभाना की ओर से योग शिविर आयोजित हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।शिविर का शुभारंभ एसडीएम केबी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग दिवस का मकसद लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूकता लाना है। आज के दौर में वृद्ध ही नहीं, युवा भी कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। बीमारियों से लोगों को बचाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए वर्ष 2015 में योग दिवस की शुरूआत की गई। योग न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनता है। पंतजलि के योग प्रशिक्षक पंकज आर्य व सुमन नंदा ने मौजूदा लोगों को विभिन्न प्रकार के आसन कराए। कार्यक्रम में इगलास के गार्गी कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट कला के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार शर्मा ने एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पत्रकारों व समाजसेवियों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त ईओ दीपक शर्मा ने किया।

इस दौरान तहसीलदार उदयवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप चौधरी, लिपिक नवीन भगत, ठा. धर्मेंद्र सिंह, भुवनेश कुमार सिंह, दुर्गपाल सिंह, देववृत सिंह चौहान, राज अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, जंगजीत सिंह, मोनू सिंह, दिलीप शर्मा, हिमांशु सिंह, रेशमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
गभाना थाना परिसर में भी योग शिविर आयोजित हुआ। यहां एसएसआई केपी सिंह ने स्टाफकर्मियों को योग का अभ्यास कराया। यहां इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र कुमार, एसआई रवि कुमार, अनिल कुमार यादव, ओमेंद्र सिंह, रश्मिपाल, हरवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, राघवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सचिन गोयल, कपिल देव, कीर्ती कुशवाह, रूबी यादव, नीतू कुमारी, शिवनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
गभाना टोल प्लाजा पर NHAI व गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे प्राइवेट लिमिटेड (GAEPL) के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक पीके कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है तथा इस आयोजन से देश मजबूत हुआ है। हर व्यक्ति योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये ताकि वह स्वस्थ व दीर्घायु हो। इस दौरान अरुण प्रताप सिंह, अमन प्रताप सिंह, अंकुर बघेल, देवेंद्र कुमार बघेल,जीएईपीएल के के प्रोजेक्ट मैनेजर अवधेश शर्मा, अनुरुद्ध सिंह, मैनेजर बजरंग सैनी, नीलम कुमार, इंद्रजीत सिंह, राजू शर्मा, विनित कुमार, गोविंद कुमार, दिनेश कौशिक, सोमवीर सिंह, रजनीकांत आदि मौजूद रहे। वहीं अन्य स्थानों पर भी योग शिविर आयोजित किए गए।