मोर से टकराकर बाइक सवार महिला होमगार्ड समेत दो घायल
चंडौस। दौरऊ-चंडौस मार्ग पर बुधवार सुबह मोर से बाइक टकराकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार महिला होमगार्ड समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर युवक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना गभाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी ममता होमगार्ड है और वर्तमान में उनकी तैनाती पिसावा थाना में है। बुधवार सुबह वह ड्यूटी के लिए दौरऊ मोड़ से चंडौस निवासी फिरोज के साथ बाइक से जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक दौरऊ- चंडौस मार्ग पर अमृतपुर के समीप पहुंची तभी सड़क पर अचानक आए मोर से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार होमगार्ड ममता व फिरोज गिरकर घायल हो गए। वहीं मोर चोटिल होने के बाद भाग गया। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को चंडौस स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर फिरोज की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।