रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आदिपुरूष फिल्म को लेकर रोष, महराणा प्रताप एसोसिएशन ने फिल्म वैन करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

गभाना। आदिपुरूष फिल्म को लेकर जहां पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, वहीं अब गभाना में भी इस फिल्म पर रोक लगाने की उठने लगी है। लोगों का कहना है कि आदिपुरुष फिल्म में भगवान राम का अपमान हुआ है। बुधवार को महाराणा प्रताप एसोसिएशन के पदाधिकारी एकत्रित होकर गभाना तहसील पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसडीएम केबी सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि फिल्म में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का अनुचित चित्रिण व संवाद करते हुए दिखाया है। जिससे सनातन धर्म का अपमान है। उन्होंने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान मुनेंद्र ठाकुर, योगेश ठाकुर, नितेश ठाकुर भूपेंद्र ठाकुर, धर्मेद्र ठाकुर, सोनू ठाकुर, सुधीर ठाकुर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!