रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बैंक के फील्ड मैनेजर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटे 38 हजार रुपये व टेबलेट

गभाना। थाना क्षेत्र के गांव भमरौला के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैंक के फील्ड मैनेजर से तमंचा के बल पर 38 हजार रुपये व टेबलेट लूटकर लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

राजस्थान के भरतपुर के थाना डींग के गांव बडेसरा निवासी हरिओम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह इंदुसिंध बैंक की खैर शाखा में फील्ड मैनेजर है। बुधवार को वह बाइक से उटवारा, नीमखेडा तथा रायट गांव में कलैक्शन करने गया था। जहां से वह चंडौस के थानपुर जा रहा था। जैसे ही भमरौला पर मध्य गंगा नहर के पुल पहुंचा तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके बैग को छीनने का प्रयास उसे गिरा दिया। तब तक वह संभल पाता उससे पूर्व ही बदमाश तमंचा दिखाते हुए उसका बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार बैग में कलैक्शन किए 38,270 रुपये व बैंक का टेबलेट रखा हुआ था। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह के अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!