रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसानों ने दूसरे दिन भी किया धरना प्रदर्शन, अधिकारियों के आश्वासन पर किया समाप्त

पिसावा। क्षेत्र के गांव जलालपुर बिजलीघर पर विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा, हालांकि शाम को अधिकारियों ने पहुंचकर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देकर धरने को समाप्त कर दिया।

जमालपुर बिजलीघर पर बुधवार को किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गए थे। गुरुवार को भी किसान नलकूपों पर उखाड़ कर ले आए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करने लगे। जानकारी पर एसडीएम खैर मोहम्मद अमान, सीअो खैर राजीव द्विवेदी, एसडीओ जट्टारी प्रवीण कुमार व नायब तहसीलदार गभाना संदीप चौधरी धरना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह समस्याओं के सामाधान न होने तक धरना जारी रखने की जिद पर अड़े रहे। भाकियू के मंडल अध्यक्ष विमल तौमर, जिला महासचिव गौरव तेवतिया व तहसील अध्यक्ष वीरकरण सिंह ने अपनी मांगों को दोहराते हुए बताया कि किसानों के नलकूपों का प्रत्येक माह हजारों रुपयों का बिल आ रहा है। मनमाने ढंग से आ रहे बिल को सही कराया जाए। कई ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं, जिससे किसानों को सिचाई की समस्या आ रही है, फुंके ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलवाया जाए तथा नलकूपों पर मीटर ना लगाए जायें। इस दौरान उखाड़ कर लाए गए मीटरों को विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया, लेकिन अधिकारियों ने मीटरों को जमा करने से इंकार कर दिया। जिस पर किसानों का पारा चढ़ गया। उनकी विद्युत विभाग के अधिकारियों से जमकर नौंक-झौंक भी हुई, जिसके बाद अधिकारियों ने उखाड़े गए मीटरों को जमा कर लिया। अधिकारियों ने फुंके पड़े कुछ ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलवाने तथा शेष बचे ट्रांसफार्मरों को तथा बिलों का संशोधन तीन दिन के अदंर कराए जाने का अाश्वासन दिया। तब कहीं जाकर किसानों ने धरने को समाप्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह, देवराज सिंह, रमन सिंह, हंसराज सिंह, मदनपाल सिंह, रामवीर सिंह, अमन सिंह, शंकरपाल सिंह, रामबाबू शर्मा, कुशलपाल सिंह, महावीर सिंह, श्रीपाल सिंह, सतवीर सिंह, हरवीर सिंह, पप्पू सिंह, विजेंद्र सिंह, राजीव सिंह सरपंच, पवन कुमार, राजकुमार, विक्रम सिंह, नवल सिंह आदि मौजूद रहे। एसडीएम खैर मोहम्मद अमान ने बताया कि किसानों की ट्रांसफार्मर बदलने, जर्जर पड़े तारों को बदलवाने, नलकूपों पर मीटर न लगाने की मांग थी। जिस पर उन्होंने एसडीओ विद्युत को मौके पर बुला लिया। उन्होंने बताया कि कुछ ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया है, शेष फुंके ट्रांसफार्मरों को तथा जर्जर पड़ी लाइनों को जल्द ही बदलवाया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!