रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से मकान की छत उड़ी, रिटायर्ड होमगार्ड गंभीर रूप से घायल

- लोधा क्षेत्र के मीर की नगलिया में देर शाम हुआ हादसा

अलीगढ़ । थाना लोधा क्षेत्र के गांव मीर की नगरिया में गुरुवार देर शाम घरेलू गैस सिलेंडर लीक हो जाने से घर में आग लग गई। इस दौरान जोरदार धमाके के साथ मकान की छत भी उड़ गई। हादसे में सेवानिवृत्त होमगार्ड के प्लाटून कमांडर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर के पाइप के लीकेज हो जाने और पूरे मकान में गैस भर जाने का माना जा रहा है।गांव मीर की नगलिया निवासी 65 वर्षीय प्रेमवीर सिंह सेवानिवृत्त होमगार्ड के प्लाटून कमांडर हैं। करीब चार माह पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। प्रेमवीर सिंह अकेले ही मकान में रहते हैं। शाम करीब 7:30 बजे प्रेमवीर गैस चूल्हे पर दूध गर्म करने को जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जैसे ही गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई। तभी गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली। इससे मकान में आग लग गई और लपटें उठने लगी। गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के प्रयास में प्रेमवीर बुरी तरह झुलस कर घायल हो गए। इस बीच जोरदार धमाके के साथ मकान की छत उड़ गई। मकान से धमाके की आवाज और आग की लपटें उठती देख आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गंभीर रूप से चलते प्रेमवीर को बमुश्किल आग से बाहर निकाला और उपचार को जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में काफी देर तक स्ट्रेचर न मिलने से उन्हें इलाज नहीं मिल सका। हादसे की खबर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक गैस सिलेंडर के पाइप के लीक हो जाने से यह आग लगी थी। गैस सिलेंडर फटा नहीं था, बल्कि कमरे में गैस भर जाने से जोरदार धमाका हुआ था जिससे मकान की छत उड़ गई है। हादसे के बाद से पड़ोसियों में हड़कंप मचा हुआ है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!