रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खुले में कुर्बानी प्रतिबंधित, आराजकता फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- एसडीएम

चंडौस। ईद-उल-अजहा (बकरीद) और श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक ने कमर कस ली है। थानावार व चौकियों पर शांति समिति की बैठक का दौर जारी है। इस क्रम में गुरुवार को चंडौस थाना में एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने सभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, मौलानाओं व डिजिटल वालंटियर्स के साथ बैठक की। जिनमें उन्होंने शांति व्यवस्था, आपसी सौहार्द्र एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने एवं उन्हें रोकने आदि के संबंध में आमजन को जागरूक करने की अपील की। ईद-उल-अजहा पर सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी न देने एवं प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी प्रतिबंधित है, शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सुमन कनौजिया ने कहा कि सोशल मीडिया का कतई दुरूपयोग न करें। असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। यदि कोई सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करें तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर इंस्पेक्टर सीता राम सरोज, एसआई शिवनंदन आनंद समेत सभ्रांत नागरिक व धर्मगुरु मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!