रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी, जीजा-साले की हुई मौत, तीन लोग घायल

– एटा के जलेसर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे कार सवार

– बन्नादेवी क्षेत्र में हाईवे पर भीकपुर के पास हुआ हादसा

अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव भीकमपुर के पास कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही मृतक जीजा-साले का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे कार सवार

बुलंदशहर के थाना जहंगीराबाद के औरंगाबाद चांदौक निवासी 28 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र सुखपाल एक शुक्रवार को अपने बड़े भाई के 20 वर्षीय साले पिंटू पुत्र प्रेमसिंह निवासी फराना, खुर्जा व परिवार के ही बॉबी व कृष्णा के साथ कार से एटा के जलेसर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से देर रात्रि में सभी बुलंदशहर लौट रहे थे। कार को चांदौक निवासी ब्रजनिधि चला रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर भीमकपुर के समीप पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि कार सवार सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर गभाना, लोधा व बन्नादेवी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।डॉक्टरों ने जीजा-साले को किया मृत घोषित

पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों रोहित व पिंटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि ब्रजनिधि, बॉबी और कृष्णा की हालत गंभीर देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। रोहित एचडीएफसी बैंक में कार्यरत था, जबकि पिंटू फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!