रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कैंटर से टकराई कार, दो युवक हुए घायल

 

गभाना। नेशनल हाईवे पर गांव भरतरी के समीप कार आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव लालगढ़ी निवासी सुबोध कुमार व विशेष कुमार गाजियाबाद में कार को टैक्सी में चलाते हैं। शनिवार शाम को दोनों साथी कार से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर गांव भरतरी के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे कैंटर चालक ने अचानक से गाड़ी के ब्रेक लेकर गाड़ी को दूसरी तरफ मोड़ दिया। जिस पर कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर घटना के बाद आरोपी चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!