रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रक से गिरकर चालक की हुई मौत

लोधा। खेरेश्वर चौराहे के पास ट्रक पर सो रहे चालक की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

एटा के निधौली कला निवासी 33 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा पुत्र श्यामबाबू शर्मा ट्रक चलाता था। वह शुक्रवार रात्रि में ट्रक में गेहूं लादकर खेरेश्वर चौराहे के नजदीक मैदा मिल आया था। रात्रि में वह मिल के पास सड़क किनारे खड़ा करके ट्रक पर ऊपर सो गया। रात्रि में वह अचानक ट्रक से गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह राहगीरों को ट्रक चालक का शव पड़ा दिखाई पड़ा। जिस पर उन्होंने सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी अलीगढ़ पहुंच गए। परिजनों के अनुसार विनोद ने कीमती जमीन को सस्ते में बेचकर ट्रक खरीदा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक एक बच्ची का पिता था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!