रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हादसे में उजड़ गई मांग, पत्नी खुद कर रही जीवन से संघर्ष

– गोधा क्षेत्र के गांव सलेमपुर के पास कार ने बाइक में मारी टक्कर
– पत्नी को दवा दिलाकर वापस घर आते में हुआ हादसा

अलीगढ़। थाना गोधा क्षेत्र के सलेमपुर के पास शनिवार को सड़क हादसे में कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब दंपती डॉक्टर के पास से दवा लेकर घर आ रहे थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव सलेमपुर निवासी 24 वर्षीय रूपेश पुत्र श्यौराज सिंह किसान थे। रूपेश परिवार में इकलौता बेटा था। परिजनों के अनुसार शनिवार को वह घर से पत्नी को दवा दिलाने गया था। जहां वापस आते में गांव के पास पहुंचते ही तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए । इस बीच चालक कार को लेकर भाग जाने में सफल रहा। राहगीरों की मदद से परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रुपेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गोधा ने बताया कि कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!