रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक व मोपेड की हुई भिड़ंत, वृद्ध समेत तीन लोग घायल

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर वाटर पार्क के पास बाइक व मोपेड की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक व मोपेड सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर के रहने वाले विशाल पुत्र पप्पू अपने साथी समीर के साथ बाइक से अलीगढ़ के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर वाटर पार्क के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही मोपेड से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक के अलावा मोपेड सवार वृद्ध सुरेश सिंह निवासी केशोपुर जोफरी घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!