रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कंटेनर व ट्रक की हुई जाेरदार भिड़ंत, चालक घायल

इगलास। कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-मथुरा रोड पर गांव जारौठ के समीप ट्रक व कंटेनर की आमने-सामने जाेरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने दोनों वाहनों काे क्रेन की मदद से सड़क किनारे कराकर यातायत को सुचारू कराया।

सोमवार की देर रात्रि में मथुरा की तरफ से एक कंटेनर अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही कंटेनर अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव जारौठ के समीप पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि हादसे में कंटेनर चालक देवदत्त उर्फ कालू निवासी चंदफरी घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की ममद से अस्पताल में भर्ती कराया तथा क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!