रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भुमियां बाबा मंदिर पर श्रावण मास में लगने वाले मेले की तैयारियों का SDM व CO ने लिया जायजा

गभाना। नगर के कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथभुमियां बाबा मंदिर पर श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को लगने वाले वाले मेले की तैयारियों का मंगलवार को एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने जायजा लेते हुए आयोजन समिति के पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।भुमियां बाबा आश्रम पर श्रावण मास में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर मेले का भी आयोजन किया जाता है। जिसकी तैयारियों को लेकर एसडीएम व सीओ ने इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह, व ईओ दीपक कुमार शर्मा के साथ पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने आश्रम प्रबंधक रवि कुमार से जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भक्तों की भीड़ को देखते हुए रेलवे लाइन के बीच स्थित श्री सिद्धनाथभुमियां बाबा के प्राचीन कुएं पर बेरिकेटिंग करने के साथ ही पूरे मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग कराने वसीसी टीवी कैमरे लगवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले की समय से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर लिया जाए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!