रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

OYO होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, मां- बेटी समेत सात लोग पकड़़े

– चंडौस क्षेत्र के नगला पदम स्थित होटल में चल रहा था गोरखधंधा

– गोपनीय सूचना पर SDM व CO के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

– मां-बेटी समेत सात लोगों को किया गिरफ्तार

चंडौस। क्षेत्र के नगला पदम स्थित एक OYO होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने छापेमारी के दौरान भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से मां-बेटी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के कब्जे के मोबाइल फोन व आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।

गोपनीय सूचना पर SDM व CO के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

मंगलवार दोपहर को गोपनीय सूचना पर SDM गभाना केबी सिंह व CO गभाना सुमन कनौजिया ने थाना पुलिस के साथ नगला पदम स्थित अपना होटल के नाम से एक होटल पर छापेमार कार्रवाई की। जहां पर उन्होंने सेक्स रेकेट में शामिल मां-बेटी समेत सात लोगों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिला पिसावा थाना क्षेत्र के एक गांव की मां-बेटी है। जबकि पकड़े गए युवकों ने अपने नाम सौरभ निवासी कारह कादिलपुर, चेतन गुप्ता, योगेश शर्मा निवासीगण चीती थाना पिसावा, मोहित कुमार नगला पदम, सुनील कुमार शर्मा चंडौस बताया है। आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 2580 रुपये व आपत्तिजन सामान बरामद हुआ है।

लंबे समय से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

सीओ ने अनुसार होटल में OYO के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा लंबे समय चल रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सातों लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही पता लगाया जा रहा है कि जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल इस गिरोह के तार कहां तक जुड़े हुए है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

एसडीएम केबी सिंह, सीओ सुमन कनौजिया, इंस्पेक्टर सीता राम सरोज, अतिरिक्त निरीक्षक सुधीर कुमार, एसआई राकेश कुमार, एसआई रूणित तौमर, हेड कांस्टेबल शिवराम सिंह, कांस्टेबल योगेश कुमार, महिला कांस्टेबल रोशनी देवी व खुशी आदि शामिल रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!