महाराजा रणजीत सिंह की मनाई पुण्यतिथि
इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में शेर-ए-पंजाब के नाम से विख्यात महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने महाराज के वीरता पूर्वक कार्यों का स्मरण किया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि सिख साम्राज्य के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह का जन्म 13 नवंबर 1780 को हुआ था। उन्होंने पंजाब को एकजुट करके समृद्ध और सशक्त बनाया। 1818 में मुल्तान प्रांत की जीत के साथ मुस्लिम शासन को समाप्त कर दिया था। उन्होंने ही अमृतसर के हरमंदिर साहिब यानि स्वर्ण मंदिर का सौंदर्यीकरण करवाया था। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, रिषभ प्रताप सिंह, कंचन सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, देवेंद्र कुमार, गिरीश कुमार, पंकज कुमार, आकाश, नरेंद्र, टीटू, देवेश, संदीप कुमार, उदय, प्रकाश, सूरज आदि थे।