कार सवारों ने किया छात्र का अपहरण
– पुलिस को देखकर कार व छात्र को छोड़कर भागे अपहरणकर्ता
– पुलिस ने मनगढंत कहानी बताते हुए छात्र के परिजनों का टरकाया
जट्टारी। कस्बा में एक बुकलेसर की दुकान से सामान लेने जा रहे 15 वर्षीय छात्र काे कार सवार लोग रूमाल सुंघाकर अपहरण कर ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में पुलिस चेकिंग को देकर अपहरणकर्ता कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि जब मामले की शिकायत लेकर चौकी पहुंचे तो पुलिस ने छात्र द्वारा मनगढ़ंत कहानी बनाए जाने की बात कहते हुए उन्हें टरका दिया गया।
कस्बा के मोहल्ला रेवाड़ीयान तालाब निवासी विनोद कुमार का 15 वर्षीय बेटा अंकित दसवीं कक्षा का छात्र है। छात्र के अनुसार सोमवार शाम को वह घर से बुकसेलर की दुकान से सामान लेने के लिए गया था। तभी उसे ईको सवार कुछ लोगों ने पीछे से रूमाल सुंघाते हुए उसे कार में डाल कर ले जाने लगे। जैसे ही कार हामिदपुर तिराहे पर पहुंची तभी उसे होश आ गया। वहां पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। जिसे देखकर अपहरणकर्ता उसे व कार को छोड़कर भागने लगे। जिसे देख वह भी भागने लगा। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने उसका कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन उसने खुद को झाड़ियों में छुपकर उनके चंगुल से बचाया। पीड़ित छात्र के अनुसार गाड़ी में दो लड़का व एक लड़की भी मौजूद थे। उसने अपने फोन टप्पल निवासी दाेस्त उदित को सारी घटना बताई, जिस पर उसका दोस्त अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे दोस्त के यहां से घर लेकर आए। पीड़ित के पिता ने बताया कि जब वह मामले की शिकायत करने चाैकी पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बेटा द्वारा मन गढ़ंत कहानी बनाने की बात कहते हुए वापस कर दिया। वही सीओ ने बताया की मामला उनके संज्ञान मे नहीं है।