रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बारात की निकरौसी देखना पड़ा वृद्धा को भारी, हर्ष फायरिंग में हुई घायल

 

– लोधा के मुकुटपुर गांव की घटना
– हादसे के बाद आरोपी युवक हुआ गांव से फरार, पीड़ित पक्ष ने दी थाने में तहरीर

लोधा। थाना क्षेत्र के गांव मुकुटपुर में मंगलवार को बारात की निकरौसी को देखने के दौरान युवक द्वारा दोनाली बंदूक से की गई हर्ष फायरिंग में एक वृद्धा घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक गांव से फरार हो गया। पुलिस ने अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। गांव मुकुटपुर निवासी विकास कुमार की मंगलवार को शादी थी। इसको लेकर शाम के वक्त बारात की निकरौसी हो रही थी। दूल्हे के परिवार की महिलाओं के साथ ही बाराती बैंडबाजों पर खुशी से झूम रहे थे। इसी बीच गांव के ही जुगनू सिंह ने अपनी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गोली से निकले छर्रे लगने से वहां बारात की निकरौसी देख रही वृद्धा सोनवती देवी पत्नी पंचम घायल हो गयी। घटना के बाद आरोपी युवक बंदूक लेकर फरार हो गया। इस बीच घायल वृद्धा को ग्रामीण पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां वृद्धा को उपचार को भर्ती करा दिया गया है। थाना प्रभारी लोधा ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले में जांच की जा रही है। हर्ष फायरिंग करने का आरोपी युवक जुगनू सिंह गांव से फरार है, जिसे तलाशा जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने वृद्धा की हालत को खतरे से बाहर बताया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!