रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अनुज व चेतना ने जीता बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्टस विभाग द्वारा तीन दिवसीय इंटर डिपार्टमेंट बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मंगलवार को सम्मान समारोह के साथ टूर्नामेंट का समापन हुआ। जिसमें चैंपियनशिप का खिताब चेतना व अनुज ने अपने नाम किया, वहीं रनर अप का खिताब कल्पना व यश को मिला। डबल्स में यश व अनुज ने उत्कर्ष व अनुराग को 21-16 से पराजित कर बाजी मारी। फाइनल टूर्नामेंट में चेतना ने 21-19 से व अनुज ने 21-17 से जीत दर्ज की।
प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कुलसचिव बिग्रे. समरवीर सिंह ने खेल समिति के प्रयासों की सराहना की और इस बात पर प्रकाश डाला कि खेल टीम वर्क की भावना पैदा करते हैं। विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रो. सिद्धार्थ जैन ने आभार प्रकट किया। संयोजक कोच सरताज खान रहे। संचालन अलिसा ने किया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल वदूद, प्रो. रविकांत, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. सौरभ कुमार, डा. संतोष गौतम, डा. पूनम रानी, डा. हैदर अली, डा. शंगुफ्तार परवीन, डा. जावेद, डा. दीपशिखा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत, असिस्टेंट रजिस्ट्रार राजेश पंचासरा, डा. अरबाब आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!