रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बुलट (बाइक) व पांच लाख रुपये न मिलने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला

 

गभाना। थाना क्षेत्र के गांव जखौता में दहेज लोभियों ने बुलट (बाइक) व 5 लाख रुपये न मिलने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि मामले में महिला के पिता व भाईयों को भी ससुरालीजनों ने धमकाकर भगा दिया।

गरा के थाना बरहन के गांव जमालनगरभैस निवासी ओमवीर सिंह ने गभाना थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नीतू धाकरे की शादी 26 फरवरी 2023 को गभाना के गांव जखौता निवासी प्रवीन चौहान पुत्र निशात चौहान के साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब 35 लाख रुपये का दान दहेज देकर की थी। शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में अतिरिक्त पांच लाख रुपये वबुलट(बाइक) की मांग को लेकर बेटी का शारीरिक व मानसिक शोषण करने लगे। बीती 26 मई को ससुरालीजन बेटी के साथ मारपीट करते हुए उसे जमालनगर भैस गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। मामले में जब वह बेटों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचा तो आरोप है उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने बेटी के पति प्रवीन कुमार, ससुर निशात, सास अनीता देवी, ननद नीतू, अंजली, ननदोई रिंकू उर्फ नेत्रपाल, सचिन वतयेरे ससुर किशनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!