रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

देह व्यापार में संलिप्त मां-बेटी समेत सातों लोगों को भेजा जेल

 

चंडौस। थाना क्षेत्र के गांव नगला पदम में OYO होटल में चल रहे देह व्यापार का मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी के दौरान भंडाभोड़ किया था। पुलिस ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त मां-बेटी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन व आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। पुलिस से बुधवार मां-बेटी समेत सातों लोगों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया है।

गोपनीय सूचना पर SDM व CO के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

मंगलवार दोपहर को गोपनीय सूचना पर SDM गभाना केबी सिंह व CO गभाना सुमन कनौजिया ने थाना पुलिस के साथ नगला पदम स्थित अपना होटल के नाम से एक होटल पर छापेमार कार्रवाई की। जहां पर उन्होंने सेक्स रेकेट में शामिल मां-बेटी समेत सात लोगों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 2580 रुपये व आपत्तिजन सामान बरामद हुआ है।

पकड़ी गई महिला व युवती है मां-बेटी

सीओ सुमन कनौजिया ने बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़ी गई महिला व युवती पिसावा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मां-बेटी हैं, जबकि पकड़े गए युवकों ने अपने नाम सौरभ निवासी कारह कादिलपुर, चेतन गुप्ता, योगेश शर्मा निवासीगण चीती थाना पिसावा, मोहित कुमार नगला पदम, सुनील कुमार शर्मा चंडौस बताए हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!