रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गन्ना मंत्री से रखी चीनी मिल की समस्याएं

इगलास। भाकियू हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रदेश के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री लोकनिर्माण मंत्री से भेंट करने के साथ ही अलीगढ़ के साथा चीनी मिल सहित प्रदेश के चार चीनी मिल निर्माण सुधार के लिए प्रस्ताव रखा। गन्ना मंत्री ने अलीगढ़ के साथा  बहराइच चीनी मिल को शीघ्र बनाने का आश्वासन दिया है। एक अप्रैल से प्रदेश के बिजली नलकूप बिल को फ्री करने संबंधी आदेश शीघ्र जारी करने का भी आश्वासन दिया है। लोक निर्माण मंत्री से अलीगढ़ के 1857 के बलिदानी स्वतंत्रता सैनानी बाबा अमानी सिंह के गांव गहलऊ के मजरा नगला माधौ, नगला वीरा, मोरवन मढ़ी, श्याम मढ़ी होते हुए ग्राम जैथोली तक पांच किलोमीटर डामर सड़क बनवाने का प्रस्ताव बाबा अमानी सिंह के नाम से बनबाने के संबंध में नाबार्ड से सड़क बनाने के आदेश अपने सचिव को दिए। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शारदा प्रसाद रावत, सत्यवीर सिंह, रामसंजीवन वर्मा, विक्रांत सैनी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!