रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला को पथराव करके किया घायल

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ील निवासी नेमशंका पुत्र राधेश्याम का कहना है कि गांव के ही उमाकांत से उसका नलकूप के पानी को लेकर विवाद है। वह पहले भी कई बार घटना कर चुका है। गुरुवार की दोपहर को भी नलकूप के पानी के विवाद को लेकर छत पर चढ़कर गाली गलौज की और ईंट पत्थर फेंकने लगा। सर में पत्थर लगने से भाभी गौरा देवी घायल हो गई। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

गौंडा थाना पुलिस के द्वारा पवन कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी अरोठा थाना सादाबाद हाथरस को केशव चौधरी के घर के सामने गांव पाइदापुर से दारोगा अरविंद कुमार सिवान ने गिरफ्तार किया था। बताया जाता है गांव पाइदापुर के दो भाई भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यहां पवन कुमार अवैध पिस्टल के साथ आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!