रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रेन हादसा: हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आई वृद्ध महिला, हुई मौत

गभाना। सोमना रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक वृद्ध महिला हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची GRP ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के काफी प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ के लगभग एक महिला सोमना स्टेशन के पास रेलवे लाइन को पार कर रही थी। तभी गोरखपुर से दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में यात्री व रेलवेकर्मी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर GRP भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। GRP के SI बृजमोहन ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शव क्षति विक्षत हो गया है, महिला की उम्र करीब 50 वर्ष के लगभग है। उसने पीले रंग की महरूम धारीदार साड़ी व बादमी रंग का ब्लाउज पहन रखा है। उन्होंने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!