रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सीओ चकबंदी को सेवानिवृत पर दी विदाई

इगलास| अलीगढ में तैनात रहे सीओ (चकबंदी अधिकारी) ब्रजेश कुमार शर्मा को विभागीय कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। शनिवार 30 जून को सेवानिवृत्ति पर एसओसी विजेेंद्र कुमार ने चकबंदी अधिकारी ब्रजेश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री शर्मा ने अपने सेवाकाल निर्विवाद रुप से पूरा करना अपने आप में उपलब्धि है। सेवा निवृत चकबंदी अधिकारी ने कहा कि उनको सेवा के दौरान अधीनस्थों के साथ ही उच्चाधिकारियों का जो सहयोग मिला है वह अविस्मरणीय है। इस मौके पर अखिल कुमार, निखिल कुमार, एडीओ बनवारीलाल शर्मा, नीटू पाराशर के साथ ही विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!