रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला डॉक्टर की कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, दो घायल

गभाना। हाईवे पर गांव भांकरी के समीप महिला डॉक्टर की कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में डॉक्टर व कार चालक घायल हो गए। जिन्हें राहगीराें ने निजी अस्पताल में भर्ती करा है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के भूड़ चौराहा निवासी डॉक्टर निधि शर्मा पत्नी योगेंद्र शर्मा बुलंदशहर में एक निजी अस्पातल में चलाती है। शुक्रवार शाम को वह कार से आगरा जा रही थी। कार को चालक अमित कुमार चला रहा था। जैसे ही उनकी कार हाईवे पर गांव भांकरी के समीप पहुंची तभी किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में डाॅक्टर निधि शर्मा व चालक अमित कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

पड़ोस के गांव का युवक किशोरी को लेकर हुआ फरार

पिसावा। थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को पड़ोस गांव का युवक फरार हो गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

किशोरी के पिता ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 28 जून को उसकी 14 वर्षीय बेटी को पड़ोसी गांव मीरपुर दहोड़ा का रहने वाला करन बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी व किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!