रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गुटखा, बीड़ी की आड़ में चल रहा था गांजे का गोरखधंधा, पुलिस ने भेजा जेल

लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहे के पास गुटखा, बीड़ी की आड़ गांजा बेच रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर रोरावर राजेश कुमार ने बताया कि पंकज कुमार पुत्र देवेंद्र निवासी कैमावली इगलास वर्तमान में केशोपुर जोफरी रोड नादा वाजिदपुर थाना रोरावर में रहकर हाईवे खेरेश्वर चौराहे के पास खोखानुमा दुकान रखकर गुटखा, बीड़ी बेचने की आड़ में गांजे का गोरखधंधा कर रहा था। गुरुवार की रात्रि में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई करते हुए आरोपी को करीब एक किलोग्राम गांजा की पोटली ले जाते हुए पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!