संस्थापक ब्रजलाल, प्रधानाचार्य डोरीलाल व लक्ष्मीनारायन को दी श्रद्धांजलि
इगलास। स्थानीय श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में शनिवार को संस्थापंक प्रधानाचार्य व प्रवंधक रहे ब्रजलाल शर्मा तथा प्रधानाचार्य डोरीलाल शर्मा एवं लक्षमीनारायन शर्मा के अवसान पर भावभीनी श्रध्दांजलि दी गई।
ब्रजलाल शर्मा के 29 मई 2023, डोरीलाल शर्मा के 03 जून 2023 तथा लक्ष्मीनारायन शर्मा के जून 2022 को हुए निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में ब्रजलाल शर्मा के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1967 में कालेज की स्थापना करके अथक प्रयासों से इंटरमीडिएट स्तर तक की मान्यता सरकार से ली और वर्ष 1975 में विद्यालय को अनुदानित कराकर 52 शिक्षकों व कर्मचारियों को रोजगार प्रदान करके क्षेत्रीय जनता के लिए शिक्षण संस्था बनाने का जो काम किया वह मील का पत्थर है। वर्ष 1997 से वर्ष 2008 तक प्रधानाचार्य रहे डोरीलाल शर्मा एवं 2008 से 2012 तक प्रधानाचार्य रहे लक्ष्मीनारायन शर्मा के व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए श्रध्दांजलि दी। प्रो. डॉ राजेश शर्मा ने घोषणा की कि कक्षा 10 व 12 की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र व छात्राओं को डोरीलाल शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति प्रति छात्र दो हजार पांच सौ रुपए दी जाएगी। श्रध्दांजलि देने वालों में मंगीलाल शर्मा, हरचरन उपमन्यु, चुन्नी सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, रामनारायण सिंह, श्रीप्रकाश सृजन, प्यारेलाल वर्मा, हरस्वरुप शर्मा, गीता शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार के साथ ही विद्यालय के कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।