Breaking News: SSP ने चार उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल
अलीगढ़। SSP कलानिधि नैथानी ने शनिवार देर शाम को चार उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस लाइन में तैनात भवनाथ सिंह गंगवार को चौकी प्रभारी हवाई पट्टी थाना महुआखेड़ा, पुलिस लाइन में तैनात गंगाराम गंगवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक खैर, पुलिस लाइन में तैनात वेदराम व श्यामलाल को यूपी-112 में स्थानांतरण किया है।