रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

क्षत्रिय समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर पनपा रोष

थाना पर धरना प्रदर्शन कर उत्तराखंड के भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर

गभाना। भीम आर्मी के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा क्षत्रिय समाज पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों में रोष पनप रहा है। समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी व क्षत्रिय समाज के लोग एकत्रित होकर थाने पर पहुंच गए। इस दौरान वह आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। क्षत्रिय समाज के लोगों ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के नेता व उत्तराखंड के भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने समाज के पूर्वजों व क्षत्रिय समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसको लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि महक सिंह ने सामाजिक भाई-चारा तोड़ने व जातिगत दंगे फैलाने के उद्​देश्य से ऐसा घिनौना काम किया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। सूचना पर एसडीएम केबी सिंह भी थाना पर पहुंच गए। उन्होंने किसान नेताओं व क्षत्रिय समाज के लोगों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर किसान नेता व क्षत्रिय समाज के लोग इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर शांत होकर चले गए। युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो व SSP समेत उच्चाधिकारियों ने मिलेंगे। इस दौरान भगवान दास चौहान, वेदप्रकाश शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, सूरज जादौंन, ओमपाल सिंह, सुधीर ठाकुर, रोहित ठाकुर, राहुल सिंह, ठा. सोहन सिंह, ओमवीर मौची, योगेश ठाकुर, जुगेंद्र सिंह, भुवनेश कुमार सिंह, प्रेमपाल सिंह, भूरा सिंह, जितेंद्र सिंह, मोहित, काैशल चौहान, पंकज चौधरी आदि समेत बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!