जाट समाज की हुई महापंचायत
कोई एक समाज सरकार पर दबाव नहीं बना सकता
अलीगढ़। रविवार को लगसमा के भ्यामल खेड़ा मंदिर पर जाट महापंचायत को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष जगतवीर सिंह सिरोही ने कहा कि सरकार तभी दबती है जब उसे अपना नुकसान होने का डर रहता है उसके लिए जरूरी है हम सभी का संगठन और हर समाज का साथ होना, कोई एक समाज दबाव नहीं बना सकता। हरियाणा में हुई केंद्रीय बैठक में निर्णय लिया है कि हम सारे समाज को एक साथ लेकर सहयोग की अपील करें। आरक्षण नहीं मिलता है तो ये समाज निर्णय लेगा आगे क्या करना है। जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा आरक्षण हमारा अधिकार है इसे हम लेकर रहेंगे। आरक्षण की मांग को समर्थन देने हरिओम शर्मा, कामिल खा, बच्चू सिंह बघेल, बबलू खां, अजय शर्मा, सुग्रीव, हरेंद्र सिंह, सोनू सिसोदिया, जयपाल सिसोदिया भी पहुंचे। अध्यक्षता चौधरी गोपाल सिंह ने की। इस अवसर पर भूपेंद्र मलिक, चौधरी अजीत, अजयवीर सिंह, उदयवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, डा. जयपाल सिंह, रवि करण सिंह, अजय सिंह, कोमल सिंह, पप्पू सिंह आदि थे।