इगलास के गांव असरोई में फैला चिकन पाक्स
इगलास। क्षेत्र के गांव असरोई में पांच लोग चिकन पाक्स से पीड़ित मिले हैं। सभी लोग दो परिवारों के है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण के बाद दवाएं दी है। पीड़ितों को होम आइसोलेट किया गया है। गांव में स्थित सामान्य बनी हुई है।
गांव असरोई में करीब तीन-चार दिन से चिकन पाक्स से पीड़ित कई लोग देखने को मिले हैं। पीड़ित मरीजों के शरीर में जगह-जगह छाले पड़े हुए हैं जो जलन पैदा कर रहे हैं। निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। रविवार को सूचना सीएचसी पर दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी हैं।
ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरुक किया। सीएचसी अधीक्षक डा. रोहित भाटी ने बताया कि पांच मरीज चिन्हित किए गए हैं सभी को होम आइसोलेट करने के साथ ही प्रारंभिक जांच कर उपचार किया गया है।