अलीगढ़ के बाद अब लोधा में नंदी ने पिया दूध, मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाव
लोधा। महानगर के मंदिरों में शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ के अनन्य भक्त नंदी के गंगाजल और दूध पीने की खबर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़
उमड़ पड़ी थी। वहीं सोमवार शाम को लोधा के मूसेपुर में राजपाल सिंह के खेतों में 70 साल पुराने महादेव के मंदिर में नंदी के दूध पीने की खबर पर आस-पास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान नंदी को दूध पिला रहे भक्त भोलेनाथ के जयकारे लगाने लगे। मंदिर पर भजन और कीर्तन के दौर भी शुरू हो गया हैं। कुछ श्रद्धालुओं ने अपने घरों के मंदिरों में नंदी बाबा को गंगाजल और दूध पिलाने का दावा किया है। भक्तजन इसे भोले शंकर का चमत्कार बता रहे हैं। कुछ भक्तों का कहना है कि सावन मास से पहले भगवान भोले शंकर ने सभी भक्तों को नंदी बाबा के जरिए आशीर्वाद देने को अपना चमत्कार दिखाया है।