महिला की आटा चक्की की चपेट में आने से हुई मौत, मचा कोहराम
अलीगढ़। छर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहन में महिला की आटा चक्की की चपेट में अाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। महिला चार बच्चों की मां थी।
मिली जानकारी के अनुसार के नगला मोहन निवासी मनीष कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी रविवार को गांव में एक ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की से गेहूं को पिसवाने के लिए गई थी। तभी अचानक से उनकी साढ़ी चक्की में फंस गई, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को छर्रा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। देर रात्रि में सावित्री देवी ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।