रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जा रहा था बहनोें से मिलने, खींच ले गई मौत

- हाईवे बाईपास पर बरौली मोड़ के पास हुआ हादसा

 

गभाना। हाईवे बाईपास पर बरौली मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

बहनों के घर जा रहा था युवक

क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला तिकोना निवासी 23 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ भोला शंकर पुत्र किरनपाल मंगलवार शाम को बाइक से गौतमबुद्धनगर के गांव पनेहरा में बहन कमलेश व सुमन के यहां पर जा रहा था। जैसे ही वह गभाना में हाईवे बाइपास पर बरौली मोड़ के पास पहुंचा। तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भूपेंद्र उर्फ भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर हुआ हाल बेहाल

घटना की जानकारी पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार मृतक चार भाई में तीसरे नंबर का था। वह मेहनत मजदूरी करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह बाइक से बहनों के घर जा रहा था तभी रास्ते में हादसा हो गया।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!