रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रसाद देने के बहाने किशोरी से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

इगलास। गौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रसाद देने के बहाने एक युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर डाली। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर में उसकी 16 वर्षीय बेटी घेर पर जा रही थी। तभी रास्ते में पड़ोस का ही रहने वाला विष्णु पुत्र पूरन उसे मिला गया। आरोप है कि विष्णु ने प्रसाद देने के बहाने बेटी को अपने पास बुला लिया और छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी कमरे में बंद हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी विवेक पुत्र राधेश्याम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पत्नी व बेटा-बेटी को बहला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज

इगलास। कोतवाली क्षेत्र की गोरई चौकी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ पत्नी व बच्चों को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी चीकू व विपिन पुत्रगण सोहन अपने मित्र वीरा पुत्र रणवीर के सहयोग से उसकी पत्नी तथा बेटे व बेटी को बहला-फुसला कर ले गए हैं। इस संबंध में जब शिकायत की तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!