रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी… देवी जागरण में झूमे मंगलामुखी

इगलास। कस्बा बेसवां की जैन धर्मशाला में सोमवार की रात्रि में मंगलामुखियों ने भव्य देवी जागरण आयोजित कराया। जिसमें दिल्ली से आई पार्टी के कलाकारों ने भजनों व भव्य झांकियों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

जागरण का शुभारंभ चेयरमैन कुंवर राज सिंह ने फीता काटकर व पूजा-अर्चना कर किया। इस

बेसवां कस्बा में सोमवार की रात्रि को मंगलामुखियों द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन जैन धर्मशाला पर किया गया। दिल्ली से आई जागरण पार्टी ने माता का भव्य दरबार सजाया। नगर वासियों के साथ ही मंगलामुखी महामाई के भजनों पर जमकर झूमे। शुभारंभ चेयरमैन कुंवर राज सिंह ने फीता काट कर किया। कस्बा में यह पहला अवसर था जब मंगलामुखियों के साथ नगर के लोगों ने माता के जगराते में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में पार्टी के कलाकारों ने राधा-कृष्ण, काली, हनुमान जी समेत विभिन्न झांकियों की सुंदर प्रस्तुति दी। जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। किन्नर एकता समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष चवन्नी गुरु ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंगुरी, गीता, भवानी, मालिन, टीना भारद्वाज, वैशाली पंडित, शिवम सक्सेना, सोनिया शर्मा, जोया खान, काजल, रानी, नैना, शिवानी, रजनी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!