रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वन हमारे जीवन का मूल आधार

इगलास। कस्बा बेसवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वन महोत्सव के तहत वन विभाग की टीम ने चेयरमैन कुंवर राज सिंह के साथ पौध रोपण किया।

इस मौके पर चेयमैन ने कहा कि प्राणी मात्र का जीवन चक्र प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनों पर ही निर्भर है। वन हमारे जीवन का मूल आधार है। मनुष्य व जीव को जीवित रखने के लिए वन ही ऑक्सीजन देते हैं। अगर पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य, जीव जंतु भी नहीं रहेंगे। मनुष्य जीवन में पेड़ों का बड़ा महत्व है। उन्होंने लोगों के अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व उनकी परवरिश करने की अपील की। सेक्शन अधिकारी कुलदीप कुमार यादव ने बताया की वन महोत्सव के तरह जूनियर हाईस्कूल में पीपल, बरगद, पिलखुन आदि के 15 पौधों का रोपण किया गया है। वन महोत्सव के तहत एक से सात जुलाई तक क्षेत्र में पौध रोपण किया जाएगा। इस अवसर पर सुहेंद्र यादव, प्रधानाध्यापक सत्यपाल सिंह, कृष्ण कुमार, इकराम खां, विज्ञान फाउंडेशन के कार्यकर्ता अरुण शर्मा, रवि शर्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!