रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ऐसी तहसील जो जनसुनवाई और समाधान में है प्रदेश में पहले नंबर पर

– पिछले तीन महीने से बनी हुई है लगातार अब्बल, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मिले शत -प्रतिशत नंबर

– डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन एवं एसडीएम केबी सिंह के नेतृत्व में मिली सफलता

अलीगढ़। जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) हेल्पलाइन से की जाने वाली सुनवाई में पिछले तीन महीनों की तरह इस बार भी शिकायतों के निस्तारण में गभाना तहसील प्रदेश भर में पहले स्थान पर रही है। तहसील को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए 100 फीसद नंबर मिले हैं। इसी तरह शिकायतों के निस्तारण में अलीगढ़ जनपद को प्रदेश में 14वां स्थान प्राप्त मिला है। मई माह में अलीगढ़ जनपद मई माह में 53 वें स्थान पर रहा था। जून माह में इसमें सुधार करते हुए इस बार रैंक 14वें स्थान पर जा पहुंची है। यह पहला अवसर है जब अलीगढ़ जनपद पहले 20वें स्थान में पहुंचा है। आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। आईजीआरएस निस्तारण में जनपद की खराब हो रही स्थिति को लेकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने पिछले दिनों समीक्षा के दौरान बेहद सख्ती दिखाई थी। 23 अधिकारियों को चेतावनी एवं प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई थी। इसके बाद जनपद की रैंक में सुधार हुआ है। मंडल के ही जनपद हाथरस को 24, कासगंज को 32, एटा को 57 वें नंबर की रैंक मिली है। इसी तरह अलीगढ़ मंडल में जिला अलीगढ़ पहले, प्रदेश में तहसील गभाना अब्बल एवं इगलास तहसील सबसे फिसड्डी साबित हुई है। जिले की गभाना तहसील ने माह अप्रैल, मई के बाद जून माह में भी शिकायतों का बेहतर निस्तारण करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है। सबसे खराब प्रदर्शन इगलास तहसील का रहा है जो निस्तारण में प्रदेश में 101 वें स्थान पर है। अलीगढ़ मंडल की बात करें तो जनपद अलीगढ़ इसमें पहले नंबर पर है।

इन्हें मिली चेतावनी और प्रतिकूल प्रविष्टि

जिलाधिकारी स्तर से आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही को लेकर पिछले दिनों खान निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी अधिकारी बेसवां, अतरौली, बरौली, छर्रा, मडराक, अधिशासी अभियंता उ.प्र. जल निगम नगरीय, अधिशासी अभियंता तृतीय विद्युत वितरण नगर वितरण खंड को प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई है। जबकि उप जिलाधिकारी अतरौली, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी जवां, सहायक विकास अधिकारी गंगीरी, प्रभारी सब रजिस्ट्रार गभाना, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अधिशासी अभियंता, जलकल, नगर निगम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), पूर्ति निरीक्षक अतरौली, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अभिहित अधिकारी, वरिष्ठ निरीक्षक बांट एवं माप, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी को इस कारण में लापरवाही को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!