रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुण्यतिथि पर विवेकानंद को किया याद

इगलास। युग प्रणेता स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही युवाओं ने स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व मंच पर भारत की सिरमौर छवि को प्रस्तुत किया था। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर कर लोगों में सेवा और समर्पण की भावना जागृत की। स्वामी जी ने पूरी दुनिया को भोग के स्थान पर संयम और त्याग का महत्व समझाया। वे संघर्ष, त्याग और तपस्या के प्रतीक थे। उनका मंत्र है ‘उठो जागो और अपने अंतिम लक्ष्य की पूर्ति हेतु कर्म में लग जाओ। इस अवसर पर विशाल ठेनुआ, सुनील, प्रियांशु ठेनुआ, आर्यन ठेनुआ, प्रशांत ठेनुआ, करन, रिषभ प्रताप सिंह, सचिन, शशांक, मन्नू, सूरज साधना आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!