रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खेत से घर लौट रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, मौत

खैर। थाना क्षेत्र में टेंटी गांव मार्ग पर गांव बिरौला के पास खेतों से घर जा रहे किसान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिरौला निवासी 38 वर्षीय शिवकुमार पुत्र गिर्राज सिंह किसान थे। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार रात्रि में खेतों से पैदल-पैदल घर लौट रहे थे। तभी टेंटी गांव मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में किसान शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में घायल किसान को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक किसान तीन बच्चों के पिता थे।

बाइक सवार दंपत्ती को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत

अलीगढ़। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर बौनेर तिराहे के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपत्ती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बस का पीछा करते हुए आरोपी चालक व बस को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार विजयगढ़ क्षेत्र के गांव खंडवारा निवासी दीपक कुमार परिजनों के साथ अलीगढ़ में गंगानगर में रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं। बुधवार को वह गांव से 27 वर्षीय पत्नी नीतू व बेटा अनमोल के साथ बाइक से अलीगढ़ के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर बौनेर तिराहे के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रही एटा डिपो रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपक की पत्नी नीतू गिरकर बस के पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दीपक व उनका बेटा भी गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर ग्रामीणों ने मौके से भाग रहे आरोपी चालक को बस समेत पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!