रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तमंचा के बल पर बैंक कर्मी से 55 हजार व मोबाइल लूटकर बदमाश हुए फरार

लोधा। थाना क्षेत्र के गांव रायट व बसई के बीच बाइक सवार बदमाश एक निजी बैंककर्मी से नगदी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ गभाना व एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमशों की तलाश में जुटी हुई है।

पहले धक्का देकर गिराया, फिर तमंचा दिखाकर लूटा

इगलास थाना क्षेत्र के कोहन गांव निवासी रिंकू कुमार पुत्र गोवर्धन सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी की खैर स्थित ब्रांच में बतौर फील्ड वर्कर के रूप में काम करता है। वह गांवों से बैंक उपभोक्ताओं से कलैक्शन करता है। बुधवार को वह क्षेत्र के गांव रायट से कलैक्शन कर बसई की तरफ बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह पुलिया पर पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशाें ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। जब तक वह संभल पाता उससे पूर्व ही पूर्व ही बदमाशों ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया, इस दौरान बदमाश उससे कलेक्शन किए 55 हजार रुपये के अलावा मोबाइल फोन, टेबलेट, पर्स व बाइक की चाभी लूटकर मौके से भाग गए।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस को दी सूचना 

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित रिंकू ने राहगीरों से मदद मांग कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इलाका पुलिस, सीओ गभाना सुमन कनौजिया व एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ गभाना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।गभाना क्षेत्र में भी पिछले दिनों इसी तरीके से बैंककर्मी से की थी लूट

बीती 21 जून को इसी तरीके से गभाना के भमरौला स्थित नहर पुल के पास से भी बदमाशों ने इंडसइंड बैंक के फील्ड मैनेजर से लूट को अंजाम दिया था। सबसे खास बात यह है कि तब भी एक बाइक पर तीन बदमाश सवार थे, और बैंक कर्मी को धक्का देकर बाइक समेत गिराकर तमंचा तानते हुए नगदी व टेबलेट को लूट ले गए थे।

राजस्थान के भरतपुर के थाना डींग के गांव बडेसरा निवासी हरिओम इंडसइंड बैंक शाखा खैर में फील्ड मैनेजर है। 21 जून को वह बाइक से उटवारा, नीमखेडा, रायट से कलैक्शन करने के बाद  थानपुर जा रहा था। तभी भमरौला पर मध्य गंगा नहर के पुल पहुंचा तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके बैग को छीनने का प्रयास करते हुए धक्का देकर गिरा दिया था।  बदमाश तमंचा दिखाते हुए उसका बैग छीनकर भाग गए। बैग में कलैक्शन किए हुए 38 हजार रुपये व बैंक का टेबलेट रखा हुआ था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!