रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

संचारी रोगों की रोकथाम को जागरूकता जरूरी – अभिमन्युराज सिंह

गभाना। विशेष संचारी रोग नियंत्रण घर-घर दस्तक अभियान के तहत गुरुवार को कस्बा के उपकेंद्र पर चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयाेजित हुई। बैठक में एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में चेयरमैन ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव का सबसे प्रमुख साधन स्वच्छता व जागरूकता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में नियमित साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

नगर पंचायत की ओर से पूरे नगर में मच्छरों से बचाव को फॉगिंग कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के आस-पास कूड़ा व पानी एकत्रित न होेने दें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग टीम संचारी रोगों की रोकथाम को कारगर कदम उठाएं।

एएनएम ऊषा देवी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के बचाव के लिए जागरूक करेगी। उन्होंने लोगों से सोने से पहले मच्छरदानी का प्रयोग करने, कूलर व फ्रिज की नियमित साफ-सफाई करने, घर के आस-पास गंदगी व पानी एकत्रित न रहने देने की अपील की। उन्होंने 0-5 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने की सलाह दी।

इस मौके पर डौली देवी, सत्यवती सुमन, अखिलेश सिंह, उर्मिला देवी, नीलम देवी, सुषमा गौर,मीरा शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!